{"_id":"5c23da70bdec2256ce0815dd","slug":"61545853552-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगरपुर के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगरपुर के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम डगरपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम डगरपुर के ग्रामीण वाहनों में सवार होकर तहसील पहुंचे और वहां उन्हंोने तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को दिए ज्ञापन में कहा गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे तालाब संकरा हो गया है। और तालाब का पानी सड़कों पर आने से जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वह कई बार अधिकारियों से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की । उन्होंने अविलंब तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान लीलू प्रमुख, प्रवीन, कृष्णपाल, महिपाल, बीरसिंह, सोनू पहलवान, जोगिंद्र पहलवान, मोनू, अनुज, उधम, लखन, ब्रजपाल, रामकुमार, अरविंद, बोबी, चमन, मनीष, ज्ञानी, कुलदीप, संदीप, रतन, सुमित, अरुण, जयभगवान आदि मौजूद रहे।