{"_id":"5c194e69bdec2256db061987","slug":"61545162345-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय बालिका टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय बालिका टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गोरखपुर में चल रही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की बालिका कबड्डी टीम ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय घटौली की चार बालिकाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिकाएं अपने खर्चे पर प्रतियोगिता में खेलने गोरखपुर गई थी। शिक्षा विभाग की तरफ से कोई सहायता नहीं दी गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय घटौली के सहायक अध्यापक एवं टीम कोच योगेंद्र कुमार ने बताया कि जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की बालिका टीम ने आजमगढ़ की टीम को 25-12 से पराजित कर जीत हासिल की। टीम में विद्यालय की छात्रा शालू, सीमा, वर्षा, इशिका ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता में जाने के लिए किराए या परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं की थी। बालिकाओं ने पांच-पांच सौ रुपये जमा किए। उन्होंने भी कुछ सहायता की, जिस कारण छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं। प्राथमिक वर्ग की टीम पहले राउंड में बाहर हो गई थी। बुधवार को टीम वापस लौटेगी।