फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : केपी मलिक

किसान सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : केपी मलिक

Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
किसान सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : केपी मलिक
बागपत। कृषक सेवा सहकारी समिति सरूरपुर कलां गांव में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक रहे। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी। इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

किसानों के बीच पहुंचे केपी मलिक ने कहा कि खेतों में कृषक मेहनत कर लोगों का पेट भरते हैं। उनकी मेहनत और लग्न के कारण युवा आज तरक्की के पद पर चल रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया सभी किसान अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे संस्कार दें। उच्च शिक्षा प्राप्त कराए ताकि वह क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई हुई है, इसका लाभ सभी उठाए। आपसी सहयोग से मिलकर कार्य करें तो उन्हें लाभ पहुंचेगा। उन्होंने समिति और उसके कार्यों की सराहना की। समिति की वार्षिक सभा में कृषकों को दस प्रतिशत लाभांश पर 5.99 लाख रुपये वितरण का प्रस्ताव पास किया। संजीव कुमार ने योजना के संबंध में जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की। संचालन एडीओ पंचायत योगेंद्र मलिक ने किया। इसमें उपाध्यक्ष राधाकृष्ण भारद्वाज, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान जीत सिंह, सुभाष नैन, धर्मपाल, नरेश, देवेंद्र, रूज्ञपाल, मुकेश, रविंद्र प्रधान, प्रवीण, जयकुमार, माहसो देवी मौजूद रहे। उधर बिहारीपुर गांव के किसान वेदपाल ने शिकायत की यूरिया नहीं मिला। गेहूं का जो बीज दिया गया है, वह मिट्टी मिला हुआ है। विधायक से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed