फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रसोइयों का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

रसोइयों का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रसोइयों का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बागपत। मिड डे मील महिलाकर्मी वेलफेयर के बैनर तले रसोइयों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महिला रसोइयों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांग को अवगत कराया। बताया कि 11 हजार रुपये मानदेय, वेतन को बैंक खाते में पहुंचाने, नियुक्ति में नवीनीकरण व्यवस्था को समाप्त करने, 25 छात्रों पर एक रसोईकर्मी नियुक्त करने, विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका बनाने, प्रदेश में मिड डे मील कर्मी दिवस मनाने, पांच तारीख तक वेतन भुगतान करने की मांग मुख्य है। महिला रसोइयों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। यदि सरकार मानदेय नहीं बढ़ाती तो वह लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाकर बहिष्कार करेंगी। अगले माह सम्मेलन होगा, इसमें सांसद और विधायकों को बुलाकर मांगे रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। चेतावनी दी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। इसमें संरक्षक सत्यपाल सिंह त्यागी, अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष संतरेश, मंत्री शशि, संगठन मंत्री बिमलेश, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी व संयोजक भागमली, पुष्मा, माया, ममता, सुमन, सुशीला, उर्मिला, गीता, कोमल, बिमला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed