फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार ब्लॉक के 38 गांवों में रिबोर होंगे 538 हैंडपंप

चार ब्लॉक के 38 गांवों में रिबोर होंगे 538 हैंडपंप

Wed, 14 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
चार ब्लॉक के 38 गांवों में रिबोर होंगे 538 हैंडपंप
बागपत। चार ब्लॉक के 38 गांवों से एनजीटी के आदेश पर उखाड़े गए 538 हैंडपंप अब जल्द रिबोर होंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने सभी ग्राम सचिवों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देशित किया।
विज्ञापन

हिंडन और कृष्णा नदी के निकटवर्ती गांवों का पानी दूषित होने के कारण लोग बीमारियों की जकड़ में पहुंच गए थे। एनजीटी ने इसका संज्ञान लिया। नदी के पास के गांव से संबंधित सभी हैंडपंपों के पानी की जांच कराई, जिसमें पानी के नमूने फेल पाए गए। इसके बाद 38 गांवों से 538 हैंडपंपों को लाल निशान लगाकर एनजीटी ने उखड़वाने के निर्देशित किया । आदेश का पालन कर विभागीय अधिकारियों ने अधिकांश हैंडपंपों को उखड़वा दिया। इसके बाद गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई । उक्त गांवों के लोगों को अब शुद्ध जल मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। बिनौली, पिलाना, बड़ौत और छपरौली ब्लॉक के 38 गांवों के 538 हैंडपंप रिबोर होंगे। इसके लिए डीपीआरओ आलोक शर्मा ने सभी ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्हें कार्ययोजना से अवगत कराया। बताया कि लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हैंडपंप रिबोर होंगे। इसके लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। गांव स्तर से जो हैंडपंप को निर्धारित किया जाएगा, उसके ही रिबोर कराया जाएगा। ग्रामीणों को भी रिबोर होने की जानकारी देंगे। ताकि वह पानी का इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन


सुलझेंगी पानी की समस्या
बागपत। हैंडपंप रिबोर हो जाने के बाद पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। देहात क्षेत्र में पेयजल और अन्य प्रयोग के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed