{"_id":"5b996c92867a557f5929972d","slug":"61536781458-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है एंटी रोमियो स्कवायड?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां है एंटी रोमियो स्कवायड?
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा सरकार बनते ही शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया। जिले में कुछ दिनों तक ये सेल सड़क और चौराहों पर दिखा, लेकिन इसके बाद लापता हो गया। अब आलम यह है कि हर दिन कहीं न कहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। स्कवायड की हकीकत यह है कि टीम ने 2018 में छेड़छाड़ का एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया।
जिले में एंटी रोमियो की 10 टीमें थानावार तैनात हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़क पर बेटियां सुरक्षित नहीं है। एंटी रोमियो टीम के सड़क पर नहीं दिखने के कारण मनचलों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। स्कूल-कालेजों में आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्बतियां कसते रहते हैं। कई बार डर और लोक लाज के चलते छात्राएं न तो घरवालों को कुछ बताती है और न ही पुलिस के पास जाती है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर गंभीर है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है। एंटी रोमियो टीमें छुट्टी के समय स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात रहती है, इसके बाद भी अभियान चलाया जाएगा।
खुलेआम छेड़छाड़, कैसे स्कूल जाएं बेटियां
डौला गांव के आदर्श इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं से खुली जीप में सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई । ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । घटना के बाद कई दिनों तक छात्राएं स्कूल नहीं गई। यहां पर आज तक भी एंटी रोमियो टीम नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
छपरौली में बिटिया पर फेंकी चिट्ठी
छपरौली कस्बे में छात्रा के घर पर युवकों द्वारा चिट्ठियां फेंकने का मामला काफी चर्चाओं में रहा । सूचना देने के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। छपरौली कस्बे में भी एंटी रोमियो टीम दिखाई नहीं देती।
बड़ौत में सर्वाधिक छेड़छाड़ की घटनाएं
छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं बड़ौत में होती है। यहां पर खत्री गढ़ी, गांधी रोड, बावली रोड, नया बाजार में आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। इससे पढ़ने वाली और बाजार जाने वाली युवतियों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चमरावल रोड पर आए दिन छींटाकशी
बागपत में यमुना इंटर कॉलेज के पास छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। इसके अलावा चमरावल रोड से छात्राओं का गुजरना मुश्किल है। 2018 में एंटी रोमियो टीम द्वारा छेड़छाड़ का एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। जबकि नौ माह के अंदर कई माह छेड़छाड़ के सामने आ चुके हैं।
रोमियो सड़क पर और स्कवायड गायब
बागपत। एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन के बाद जिले की पुलिस ने कुछ दिन तक फर्राटा भरा, लेकिन अब पुलिस का जोश भी ठंडा पड़ता दिख रहा है। महिला पुलिसकर्मियों ने कालेज के आसपास सादे ड्रेस में घूमकर मनचलों को पकड़ना शुरू किया था, लेकिन अब ऐसी कार्रवाई नहीं हो रही है।