{"_id":"5b942352867a557eb2061b1f","slug":"61536435026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉक में 48 टीमों ने खोजे टीबी के 12 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉक में 48 टीमों ने खोजे टीबी के 12 मरीज
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान के तहत जिले चार ब्लॉक में 48 टीमों ने 12 में टीबी की पुष्टि की है। इनका उपचार शुरू हो गया है। अभी तक 251 लोगों की जांच के बाद इन मरीजों को खोजा है। टीमें जनपद में 1.45 लाख लोगों की जांच करेगी। सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान 15 तक चलेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चार ब्लॉक के ग्रामीण और शहरी संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान चलाया हुआ है। अब तक संदिग्ध लगने वाले हजारों लोगों की जांच की गई। इनमें 251 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे। इनमें 12 लोगों को टीबी की पुष्टि हुई। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को रजिस्टर करते हुए उपचार शुरू कर दिया। अब इन मरीजों को माह में 500 रुपये खानपान के लिए मिलेंगे और उपचार टीबी विभाग करेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि बागपत, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत, बिनौली, रटौल, खेकड़ा व बरनावा गांव में मरीजों की तलाश करने के लिए 48 टीमों ने जांच कर सैंपल लिए थे। पिछले चार दिन में कर्मचारियों ने 56 हजार लोगों के साथ बात की और 251 मरीजों का सैंपल लेकर जांच की। इनमें से 12 मरीजों में टीबी की बीमारी की पुष्टि हुई है। बागपत में तीन, अग्रवाल मंडी टटीरी में तीन, बड़ौत में एक, बिनौली में तीन, रटौल में एक, खेकड़ा में एक मरीज टीबी का मिला है। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है।