फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोडवेज बस न आने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

रोडवेज बस न आने पर आक्रोशित यात्रियों हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 08 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस न आने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

रमाला-टांडा मार्ग पर शुक्रवार को घंटों तक रोडवेज बस न आने पर आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने बस न आने की सूचना परिवहन विभाग के अफसरों को दी। लेकिन न तो बस आई और न ही निगम के अफसर। इस पर यात्रियों ने मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। पुलिस पहुंची तो यात्रियों के साथ काफी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने यात्रियों को शांत किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में यात्री रमाला-टांडा मार्ग पर किरठल गांव के पास एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य ने कहा कि इस मार्ग पर बसों का संचालन बिल्कुल ठप है। दिन मेें दो से तीन बसें तो आ जाती हैं। लेकिन शाम होते ही इस मार्ग से बसें गायब हो जाती हैं। इसके चलते यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों पर सफर करना पड़ रहा है। यदि कोई बस आती भी है तो वह यात्रियों से खचाखच भरी रहती है। इनमें मनचले महिलाओं और युवतियों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी घंटों तक बस का इंतजार करने के बाद जब बस नहीं आई। इसके चलते वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो यात्रियों से काफी नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह यात्रियों को शांत कराया गया। हंगामा करने वालों मेें वीरसैन, दीपक, निखिल, पूर्णचन्द, नीटू, कविता, मिथलेश, रणवीरी, बालेश, विनोद, अंकित, अनुज, पिंकू, मनोज, शंकर, आबिद, अलिशान, जुबैदा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed