{"_id":"5b7330b842c79241475573cc","slug":"61534275768-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों के प्रोफेसरों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों के प्रोफेसरों का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के डिग्री कॉलेजों मेें तैनात प्रोफेसरों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को कार्य बहिष्कार रखा।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें डॉ. डीसी मौर्य के नेतृत्व मेें काफी संख्या में एकत्र हुए और मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। डॉ. डीसी मौर्य ने कहा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में देरी हो रही है। इसके चलते कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा डिग्री शिक्षकों को छोड़कर लगभग अन्य विभागों में सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल चुका है। महाविद्यालयों में 60 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके चलते शिक्षण कार्य सही ढंग से सुचारु नहीं हो सका। इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. गोविंद, डॉ. केजी पांडेय आदि शामिल रहे। उधर जेवी कॉलेज में भी कार्य बहिष्कार रहा। डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर का योगदान रहा।