{"_id":"5b69eecb4f1c1bf6548b7400","slug":"61533669067-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 केवीए बिजलीघर में फाल्ट, 85 गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 केवीए बिजलीघर में फाल्ट, 85 गांवों की बती गुल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
220 केवीए बिजलीघर में फाल्ट, 85 गांवों की बत्ती गुल
बागपत। 220 केवीए बिजलीघर में फाल्ट होेने से नौ बिजलीघरों से जुड़े करीब 85 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण आठ से दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते आम लोगों के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई।
मंगलवार सुबह मेरठ-बागपत मार्ग स्थित 220 केवीए के बिजलीघर में सीटी में ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद नौ बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इन बिजलीघरों से जुड़े करीब 85 गांवों में बिजली आठ से दस घंटे तक गुल रही है। बिजली न आने से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। उपकरण ठप हो गए। लघु उद्योग धंधों पर कार्य बंद हो गया। फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया। ऊर्जा नगम से बिजली के बारे में लोग जानकारी लेते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को करना पड़ा। इसको लेकर मरीजों ने हंगामा किया।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर जनरेटर न चलाने का आरोप लगाया। तीमारदारों ने कपड़े और हाथ के पंखों का सहारा लिया। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाएं गर्मी से बेहाल हो गई। एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि 220 केवीए बिजलीघर में फाल्ट से डौला, बागपत, मीतली, बली, सरूरपुर कलां, ढिकौली, चमरावल सहित नौ बिजलीघर प्रभावित हुए। इससे जुड़े करीब 85 गांवों में बिजली नहीं पहुंची। उधर अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि कुछ घंटों बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया है।