{"_id":"5b69eb4c4f1c1ba03e8b5a9d","slug":"61533668172-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल आनंद की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल आनंद की इलाज के दौरान मौत
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास 15 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए हरियाणा के आनंद की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भतीजे ने कोतवाली पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरीपुर मोड़ के पास 23 जुलाई को बाइक सवार आनंद निवासी पटेल पार्क बहादुरगढ़ जनपद झज्जर हरियाणा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भतीजे संजीव ने बागपत कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वाहन का जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा।