{"_id":"5b64a28f4f1c1bf6548b68d8","slug":"61533321871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू खाने से हो सकता है मुंह का कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू खाने से हो सकता है मुंह का कैंसर
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू खाने से हो सकता है मुंह का कैंसर
बड़ौत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अतंर्गत शुक्रवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों व नुकसान के बारें में जानकारी दी गई।
संगोष्ठी का शुभांरभ स्कूल के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। उपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज का युवा गलत संगत में पड़कर नशे व तंबाकू का आदी बन चुका है। नशे की लत में वह अपना शरीर खराब कर लेता है, तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर सहित अनेक भयंकर बीमारी हो जाती हैं। इस पर नियंत्रण का एक उपाय जागरूकता है। उन्होंने संगोष्ठी मेें शामिल छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों, नुकसान व बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई कि वे अपने आसपास लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। संचालन रणपाल ने किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में प्रवीण राणा, योगेश राणा, डा वीरेंद्र कुमार, सोमित, गौरव वर्मा, अमित कुमार शामिल रहे।