फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विकास कार्य के लिए 36.76 लाख के प्रस्ताव पारित

विकास कार्य के लिए 36.76 लाख के प्रस्ताव पारित

Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्य के लिए 36.76 लाख के प्रस्ताव पारित
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड बैठक मेें सड़क निर्माण, खंड़जा आदि विकास कार्य के 36.76 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए। साथ ही शहर में 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को भी पारित किया। शहर के मुख्य स्थानों पर कैमरे लगने से आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी।

बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष अमित राणा की अध्यक्षता और एसडीएम/ ईओ अरविंद कुमार की देखरेख मेें शुरू हुई। इसमें सबसे पहले आय व्यय का लेखाजोखा बोर्ड के समक्ष रखा। इसमें शहर के विकास कार्य के लिए 36.76500 लाख का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बिनौली रोड पर फटक से शुरू स्टील वाले की दुकान तक दोनों तरफ टाइल्स लगाने का प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा बिनौली रोड पर राजेंद्र के मकान से पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ टाइल्स लगाई जाएगी।। इस दौरान भगवान महाबीर मार्ग व संजय मूर्ति तक सड़क के दोनों तरफ सड़क टाइल्स लगाने का प्रस्ताव पारित किया। भगवान महाबीर मार्ग नहर से बिनौली फाटक तक सड़क के दोनों टाइल्स लगाई जाएगी। सराय रोड से गुराना रोड पुल तक मीरा पुर राजबाहे की पटरी आरसीसी और दीवार निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित किया। नगर में विभिन्न प्रवेश मार्गों पर हाईट गेट लगवाने का प्रस्ताव पारित किया। नगर में पांच सीट शौचालय का प्रस्ताव स्वीकृत किया । साथ ही नगर में बारह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव का पारित किया । बोर्ड बैठक में 19 प्रस्ताव पारित किए। इसमेें शीला, प्रवीण, हरेंद्र तोमर, कालूराम, वीर सिंह कश्यप, सरिता, इरफान, रेणू तोमर, अरविंद गुप्ता, सुनील भारद्वाज, कपिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed