फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारिश से सैकड़ों गांवों की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई

बारिश से सैकड़ों गांवों की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई

Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश से सैकड़ों गांवों की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से क्षेत्र में चल रही बरसात से जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं बरसात से तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। समस्या को देखकर विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने फोन स्विच ऑफ किए। आक्रोशित लोगों ने समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को अपने बिजलीघरों में हंगामा किया, वहीं विद्युत निगम को भी बरसात से लाखों का नुकसान पहुंचा।
वैसे तो आमतौर पर बिजली व्यवस्था ठप पड़ रहती है, लेकिन इस बार पिछले दो-तीन दिन से चल रही बरसात से क्षेत्र के बिनौली, बरनावा, जौहड़ी, बिजरौल, बामनौली, कंडेरा, रमाला, किरठल, छपरौली, बरवाला, बोहला, कोताना, जौनमाना, ढ़िकाना, मलकपुर, बड़ौली, टयौढी आदि सैकड़ों गांवों की विद्युत व्यवस्था विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से ठप हो गई। लोग विद्युत आपूर्ति के लिए निगम के अफसरों और कर्मचारियों के फोन मिलाते रहे, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के बजाए उन्होंने अपने फोन स्विच ऑफ किए। बाद में लोगों ने इसकी शिकायत एसई रामबीर सिंह को की। उन्होंने सूचना पर पहुंचकर बरसात के बीच कई गांवों में सप्लाई सुचारु कराई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को लोगों ने एक्सईएन प्रथम, एक्सईएन द्वितीय व मुख्य शिकायत केन्द्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने कहा बरसात से विद्युत निगम को भी काफी नुकसान हुआ है, क्यों भारी बरसात के चलते सप्लाई सुचारु नहीं कराई जा सकी। बरसात बंद होने पर ही सप्लाई सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed