{"_id":"5b29604d4f1c1bed778b4ec2","slug":"61529438285-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के अभ्यर्थियों के लिए भंडारा और प्याऊ लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के अभ्यर्थियों के लिए भंडारा और प्याऊ लगाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए बागपत में भंडारे और मीठे शीतल पेयजल की प्याऊ लगाई गई। अभ्यर्थियों को भंडारे में भरपेट खाना खिलाया। भोजन ग्रहण करने के लिए भंडारे में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन बागपत में पुरानी तहसील के पास नगर पालिका मार्केट में अभ्यर्थियों के लिए व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। कोर्ट रोड पर मीठे शीतल पेयजल की प्याऊ लगाई। व्यापारी मुकेश, किरण पाल सैनी, कल्लू शर्मा, दिनेश, सुरेंद्र, लक्की, अश्वनी तोमर के सहयोग से भंडारा लगाया। इसमें अभ्यर्थियों ने भरपेट भोजन किया। भंडारे में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों ने बताया कि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को पहले दिन बागपत में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ठहरने तक के लिए जगह नहीं मिली। भोजन के लिए भी अभ्यर्थी इधर-उधर भटकते रहे। उनकी परेशानी को देखते हुए ही परीक्षा के अंतिम भंडारा लगाया। सहारनपुर जिले से आए अभ्यर्थी विजय, महेश, नेहा पाटिल, रूबी, योगेंद्र आदि ने भंडारे के खाने को खूब सराहा।