{"_id":"5b280a204f1c1bb0318b784e","slug":"61529350688-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया टीकरी बिजली घर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया टीकरी बिजली घर पर प्रदर्शन
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी बिजलीघर पर खेत वाले फीडर की मशीन चार दिन से खराब है, इस कारण खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। इससे नाराज किसानों ने बिजली घर में प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्दी मशीन को ठीक नहीं कराया तो उग्र आंदोलन होगा।
किसानों का कहना था कि टीकरी बिजलीघर पर चार दिन पहले खेत वाले फीडर की मशीन खराब हो गई थी। बिजली नहीं आने से टीकरी और निरपुड़ा के जंगल में नलकूप ठप पड़े हैं। सिंचाई न होने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। इस समय सिंचाई की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। किसानों के बीच जेई रविंद्र कुमार पहुंचे और आश्वासन दिया कि जिस कंपनी ने बिजलीघर पर मशीन लगाई थी, उसे अवगत करा दिया गया है। जल्दी ही नई मशीन लगाई जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन ठीक कराकर बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र राणा, उपेंद्र, ब्रजपाल, वासुदेव, राजपाल, संसार, सत्यपाल, संजीव, ओमपाल, सत्यवीर, देशपाल आदि शामिल रहे।