फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत से ही 70 हजार की भीड़ जुटाने का दायित्व

बागपत से ही 70 हजार की भीड़ जुटाने का दायित्व

Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत से ही 70 हजार की भीड़ जुटाने का दायित्व
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए भाजपाइयों ने तैयारी तेज कर दी। इसको लेकर हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि अकेले बागपत से ही 70 हजार लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनसभा एतिहासिक होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत से तैयारी करें।
विज्ञापन

सोमवार को आशीर्वाद रिसोर्ट में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कार्यकर्ताओं को संख्या का दायित्व सौंपा। अकेले बागपत जिले से ही 70 हजार लोगों को खेकड़ा में होने वाली जनसभा तक लाने की तैयारी है। जिले के 10 मंडलों के अलावा युवा मोर्चा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। 22 और 23 मई को मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक होगी, इनमें उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारी से अवगत कराया जाएगा। युवा मोर्चा के पदाधिकारी बाइक रैली निकालेंगे। देहात में प्रचार वाहन छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा.ॅ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें। आम जन के हित में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि जनसभा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी, जनसभा के प्रभारी हरीश ठाकुर ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने किया। इसमें सूरज पाल सिंह, राकेश जैन, अजय गोयल, सोनिया चौधरी, नीरज कौशिक, रामपाल नेहरा, जसबीर सोलंकी, जय कुमार, प्रकाश मलिक, चंद्रवीर तोमर, सचिन त्यागी, राहुल तोमर, पुष्पेंद्र कुमार, नरेश वर्मा, दौलत राम, बिजेंद्र शर्मा, कौशल त्यागी, नीरज शर्मा, कुल प्रकाश, सुदेश चौहान, रणवीर, प्रमोद रठौड़ा, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगी और गड़करी भी आएंगे बागपत
बागपत। एक्सप्रेस-वे के 27 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह खासतौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आ सकते हैं।



स्टेडियम में लगने लगा पंडाल, कार्य में तेजी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी आनी शुरू हो गई है। बागपत के हिस्से में खेकड़ा ओवरब्रिज पर तेज गति से कार्य चल रहा है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए मंच और उसके सामने पांडाल लगाने की कवायद शुरू हो गई है। स्टेडियम की दीवार तोड़कर किसानों की भूमि ली जाएगी। फसल के नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed