फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण समाज अग्रणी- द्विवेदी

समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण समाज अग्रणी- द्विवेदी

Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण समाज अग्रणी- द्विवेदी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्राह्मण एकता कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बिजरौल रोड स्थित मंगलम विवाह मंडप में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बस्ती के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ,पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ,पूर्व विधायक महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा देश सेवा और समाज के उत्थान के लिए अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर समाज के बच्चों को अपने देश ओर समाज के लिए आगे आना होगा। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने समाज के लोगों से संगठित होकर आगे बढ़ने को कहा।
ब्राह्मण एकता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पं. विजयपाल शर्मा ने परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विश्वकल्याण के लिए अनेक कार्य किए और गलत व्यवस्था का विरोध किया। पूर्व विधायक महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज में भाईचारे का संदेश देता है। समिति के महासचिव श्रद्धानंद शर्मा और महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने भी गोष्ठी को संबोधित किया । इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण समाज देश खाप चौधरी के पं. रामकिशन शर्मा ने की। संचालन युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा और बिल्लू शर्मा निरपुड़ा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, तेजपाल शर्मा, सचिन वत्स, विपिन शर्मा, सुरेंद्र पाल दाहा, कालूराम शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, नीरज कौशिक, राजपाल शर्मा, विजय कौशिक, गगन गौड़, नीरज कौशिक आत्रेय, राजेंद्र आत्रेय, डॉ. राम कुमार शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, मनु तिवारी, राम कुमार सबगा, अमित शर्मा, सोमदत्त शर्मा, मैहनवा, मुकेश शर्मा, नितिन भारद्वाज, सोमपाल बछौड़, सत्यप्रकाश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा। बस्ती के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी रविवार को बागपत जनपद के बड़ौत में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में हाइवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नरेश वर्मा देहात मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र कुमार, सुंदर त्यागी, सुधीर वशिष्ठ, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, चेतन चंदेला, नवीन शर्मा, प्रमोद कुमार, अमित झा, हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed