फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूंब बिजलीघर से आपूर्ति बाधित, इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

लूंब बिजलीघर से आपूर्ति बाधित, इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
लूंब बिजलीघर से आपूर्ति बाधित, इंटरनेट सेवाएं प्रभावित
बागपत। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जिले में मौसम का मिजाज खराब रहा। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान में दिनभर बादल आते-जाते रहे। कभी धूप तो कभी छांव रही। आंधी से लूंब बिजलीघर से आपूर्ति प्रभावित रही, कई घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई ठीक हो गई। कई जगह लाइन के तार टूट गए थे, इन्हें दोबारा से जोड़ा गया। बागपत दूरसंचार केंद्र से जुड़ी इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार शाम के समय आई तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। छपरौली क्षेत्र के लूंब बिजलीघर से आपूर्ति ठप हो गई। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि इसे बाद में ठीक करा दिया गया, इससे आपूर्ति कुछ घंटे के लिए विद्युत सप्लाई बाधित रही। बिजलीघर से जुड़े गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई जगह बिजली की लाइनों पर पेड टूटकर गिर जाने से तार टूट गए। बृहस्पतिवार को इन्हें ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई। उधर, शहर में इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रही। शुक्रवार को सेवाएं सुचारु होने की संभावना है। बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के बाद बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक रही। दिनभर तेज हवाएं चलती रही।
विज्ञापन


रूक गई थ्रेसिंग, किसान परेशान
बागपत। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य अंतिम चरण में है। बूंदाबांदी के कारण थ्रेसिंग का कार्य रोक देना पड़ा। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ईख की बुआई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम के बागों में नुकसान
चांदीनगर। तेज हवा चलने से आम के बागान में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आंधी के कारण रटौल क्षेत्र के बागानों में अधिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि प्रशासन को जांच कराकर मुआवजा दिलाना चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने कहा आंधी जनपद में काफी नुकसान हुआ। विभागीय टीम नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।


अभी खराब रहेगा मौसम
बागपत। जनपद में मौसम के अभी खराब रहने का अनुमान है। बागपत क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि शनिवार को फिर से आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के बाद किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed