{"_id":"5ae22c7b4f1c1b84098b6cd5","slug":"61524771963-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा-बुग्गी से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा-बुग्गी से टकराकर बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर-पुठड़ मार्ग पर भैंसा-बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिंघावली अहीर गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश पुत्र राजपाल की सराय मोड़ पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह सिंघावली अहीर-पुठड़ संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो उसकी बाइक भैंसा-बुग्गी से जा टकराई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे मेरठ अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते मेें ही आकाश की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।