{"_id":"6aef20950777df79250f0cdd","slug":"india-ev-sales-october-2026-electric-2w-sales-up-48-per-cent-car-registrations-surge-76-per-cent-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बिक्री: टू-व्हीलर्स में 48% और कारों में 76% का उछाल, कौन रहे आगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अक्तूबर 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बिक्री: टू-व्हीलर्स में 48% और कारों में 76% का उछाल, कौन रहे आगे
Sat, 07 Nov 2026 06:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:29 PM IST
सार
- भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में अक्तूबर 2026 के दौरान मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल, दोनों सेगमेंट में सालाना आधार पर शानदार ग्रोथ देखने को मिली।
- जानें फाडा के ताजा आंकड़ों क्या तस्वीर पेश की है?
विज्ञापन
Electric Vehicles Sales October 2026
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार ने अक्तूबर 2026 के महीने में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री के नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) (फाडा) द्वारा 4 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2026 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 48.49 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया, जिससे कुल बिक्री 2,24,064 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (ईवी कारों) के पंजीकरण में 76.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके तहत कुल 37,049 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
यह आंकड़े देश के 1,469 में से 1,468 आरटीओ से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित हैं।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कौन-सी कंपनी बनी नंबर-1 और किसकी बिक्री घटी?
अक्तूबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जहां टीवीएस मोटर ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया:- TVS Motor Company: टीवीएस ने 60,490 यूनिट्स की बिक्री कर पहला स्थान हासिल किया। अक्तूबर 2025 की 31,075 यूनिट्स के मुकाबले कंपनी ने 94.66 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्ज की।
- Bajaj Auto: बजाज ऑटो 49,126 यूनिट्स की बिक्री और 51.33 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
- Ather Energy: एथर एनर्जी ने 31,833 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो 5.25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाती है।
- Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने 29,923 यूनिट्स बेचीं और 81.36 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हासिल की।
- Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में लगातार चुनौतियां बनी रहीं। कंपनी का रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 26.41 प्रतिशत घटकर 12,098 यूनिट्स रह गया।
- अन्य ब्रांड्स: ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric) ने 10,839 यूनिट्स और रीवर मोबिलिटी (River Mobility) ने 273.94 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 6,817 यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में किस कंपनी का रहा दबदबा?
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। जबकि कई नए ब्रांड्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:- Tata Passenger Electric Mobility: टाटा ने 14,669 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा, जो 77.61 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।
- Mahindra & Mahindra: महिंद्रा 8,538 यूनिट्स की बिक्री और 85.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- JSW MG Motor India: एमजी मोटर 5,939 यूनिट्स (10.8 प्रतिशत वृद्धि) के साथ तीसरे स्थान पर रही।
- VinFast व अन्य कार निर्माता: विनफास्ट ने 2,571 यूनिट्स (अक्तूबर 2025 में 142 यूनिट्स के मुकाबले) की बिक्री की। किआ इंडिया (Kia India) ने 1,395 यूनिट्स और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 1,200 ईवी यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
- Tesla India: टेस्ला ने भारत में 291 यूनिट्स का पंजीकरण कराया, जो अक्तूबर 2025 की 40 यूनिट्स की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।