{"_id":"5acfb02a4f1c1b463d8b4dc8","slug":"61523560490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा जाब कार्ड धारक भी काम के लिए फिर रहे हैं मारे-मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा जाब कार्ड धारक भी काम के लिए फिर रहे हैं मारे-मारे
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारक भी अब काम मिलने को लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। बृहस्पतिवार को मनरेगा कार्ड धारक ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के न मिलने पर उन्हें मायूस होकर वहां से लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को मनेरगा योजना के तहत मिलने वाले जॉब कार्ड धारकों में जमालुदीन, शब्बीरी, असलुदीन, फारूख अली, अस्मती आदि लोगों का कहना था कि उन्हें मनेरगा योजना के तहत जाब कार्ड दिया गया था। उसके कुछ समय बाद तो हमें काम पर रखा गया लेकिन कुछ समय बाद ही हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि गत एक साल से काम लेेने को लेकर मारे-मारे फिर रहे है लेकिन हमें काम नही दिया जा रहा है। जिसके कारण हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से काम दिलाने का अनुरोध भी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा यदि जल्द से जल्द हमें योजना में काम नहीं दिया तो हमें मजबूरन आंदोलन पर बैठना पड़ेगा। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा अधिकांश मनरेगा कार्डधारकों को काम दिया जा चुका है, जिन लोगों को काम नहीं मिला है, उनकी भी जांच करायी जाएगी और काम दिलवाया जाएगा।