{"_id":"5acd1b574f1c1b473d8b4688","slug":"61523391319-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, लिपिक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, लिपिक मिले अनुपस्थित
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीआईओएस ने स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया। बिनौली स्थित सर्वहित इंटर कॉलेज बिनौली में प्रधानाचार्य से लेकर प्रवक्ता, लिपिक और परिचारक अनुपस्थित मिले। उस दौरान पब्लिक स्कूल और कोचिंग सेंटरों में छापा मारा और पंजीकरण और मान्यता की पत्रावली तलब की है।
डीआईओएस पीके मिश्रा ने बिनौली गांव स्थित सर्वहित इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता महिपाल सिंह, सलेकचंद, सहायक लिपिक प्रमोद भारद्वाज और परिचालक अनिल कुमार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में कक्षा भी संचालित नहीं मिली। प्रवक्ता सलेक चंद ने प्रार्थना पत्र दें रखा था, लेकिन अवकाश की कोई स्वीकृति नहीं थी। उन्होंने प्रबंधक को निर्देशित किया प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोका जाए। वहीं उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद मदर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षा नौ से 12 तक कक्षाएं चलती मिली। मान्यता के अभिलेख नहीं दिखाए। दीप विद्यालय मंदिर पब्लिक स्कूल और एपीएस पब्लिक स्कूल बिनौली में निरीक्षण किया। स्कूल प्रबंधकों को मान्यता के अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया । इसके अलावा प्रगति और पुनीत कोचिंग सेंटर पहुंचे। संचालन के लिए पंजीकरण नहीं मिला। जौहड़ी गांव में विक्टोरिया पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। मान्यता के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए । विद्यालय और कोचिंग सेंटर संचालकों को तीन दिन में मान्यता और पंजीकरण के अभिलेख दर्ज कराने के निर्देश दिए। उनके साथ कोचिंग सेंटर प्रभारी जयप्रकाश रूहेला, रोहित कुमार मौजूद रहे।