फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुंह पर कालिख पोतकर पूर्व सैनिक तहसील में पंहुचा

मुंह पर कालिख पोतकर पूर्व सैनिक तहसील में पंहुचा

Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुंह पर कालिख पोतकर पूर्व सैनिक तहसील में पंहुचा
बड़ौत (बागपत)। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने तहसील पहुंचकर मुंह पर कालिख पोत कश्यप जयंती पर अवकाश और आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

मुंह पर कालिख पोतकर तहसील में पहुंचे सुभाष कश्यप का उनका कहना था कि पांच अप्रैल को भाजपा के नेता कश्यप जयंती में शामिल हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने कश्यप जयंती की छुट्टी रद्द कर दी है तो वे कश्यप जयंती में क्यों शामिल हो रहे हैं। उनका ये भी कहना था कि 18 वर्ष पहले बीजेपी ने ही उत्तर प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण में दबंग जातियों को जोड़ा , इससे कश्यप समाज का राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास रुक गया । गत सपा सरकार ने अनुसूचित जाति में आरक्षण दिया , जिसे कोर्ट ने राजनीतिक बताते हुए रोक लगा दी । इसके बाद भाजपा सरकार द्वारा तीन महीने के भीतर कश्यप समाज को एससी/एसटी आरक्षण पर जवाब दाखिल करने को कहा, लेकिन भाजपा ने कोर्ट में आज तक कोई जवाब नहीं दिया। इससे गरीब कश्यप समाज का हक और लाभ दबंग जातियां ले रही हैं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा, इसमें कहा है कि इन समस्याओं का निदान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed