{"_id":"5aac0e2e4f1c1bbc758b5ec5","slug":"61521225262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की जांच करने पहुंचे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की जांच करने पहुंचे अधिशासी अभियंता
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की जांच करने पहुंचे अधिशासी अभियंता
बागपत। सिसाना रोड पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने पहुंचकर जांच की। निर्माण कार्य बंद मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। अब सड़क का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
शहर में सिसाना रोड पर नगर पालिका से बड़ौत रोड तक सीसी रोड बनाने का कार्य चल रहा है। बड़ौत रोड निवासी सुदेश कुमार ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी बागपत से की थी। इस पर सीडीओ चांदनी सिंह ने एसडीएम बागपत व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बागपत के अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन सड़क निर्माण का कार्य बंद मिला। इस पर उन्होंने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अधिकारी को बताया कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी है। मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही है। सीसी रोड जल्दी ही टूट जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य बंद होने के कारण जांच नहीं हो पाई है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही जांच की जाएगी।