फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जानलेवा है गड्ढ़े, नया गांव से करेंगे आंदोलन

जानलेवा है गड्ढ़े, नया गांव से करेंगे आंदोलन

Sun, 11 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा है गड्ढ़े, नया गांव से करेंगे आंदोलन
बागपत। मेरठ रोड पर नया गांव हमीदाबाद में गड्ढों से ग्रामीण परेशान है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण यहां हर वक्त जाम की स्थिति रहती है। ग्रामीण कहते हैं कि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन करेंगे। जनप्रतिनिधियों और सरकार को उनकी जिंदगी की चिंता नहीं है। उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वोट मांगने के लिए आने वाले नेता अब उन्हें पूछने तक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बागपत-मेरठ रोड पर शहर से सटे नया गांव हमीदाबाद से गुजर रहे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे बने हैं। आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं। गड्ढों के कारण ग्रामीण अपने घरों के बाहर तक नहीं बैठ पाते हैं। उड़ती धूल के कारण बीमारियों का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा का कहना है कि एक गड्ढे में बाइक फिसलकर गिर जाने से उसका हाथ टूट गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष वह मामला रख चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आंदोलन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण यामीन का कहना है कि पूरा नया गांव परेशान है। गड्ढों से गुजरना मुश्किल हैं। बागपत से मेरठ जाने वाले वाहन यहां से गुजरते हैं, जिस कारण जाम की स्थिति रहती है। गांव के हर घर में सड़क की धूल पहुंच रही है।
योगेश शर्मा का कहना है वह परेशान है। जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। उनके गांव के हिस्से का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि मुसीबत से छुटकारा मिल सके।
राजीव कुमार कहते हैं कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने गड्ढों से निजात दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन अब कोई उनकी पीड़ा सुनने के लिए तैयार नहीं है। गांव में हर वक्त गड्ढे होने के कारण जाम की स्थिति रहती है।

आशाराम का कहना है कि प्रशासन को उनके गांव के गड्ढे भरवाने चाहिए और सड़क का निर्माण कराना चाहिए। सोनीपत से मेरठ जाने वाले वाहन यहां से गुजरते हैं। मुख्य मार्ग होने के बावजूद प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed