फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विज्ञान प्रर्दशनी में बच्चों ने एक से बढकर एक मॉडल प्रस्तुत किया

विज्ञान प्रर्दशनी में बच्चों ने एक से बढकर एक मॉडल प्रस्तुत किया

Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रर्दशनी में बच्चों ने एक से बढकर एक मॉडल प्रस्तुत किया
विज्ञान प्रदर्शनी में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


बड़ौत। वनस्थली पब्लिक में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढचढ कर भाग लिया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में भाग लेने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की क्षमता की बढ़ती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, शुष्क शैल, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर, मोटर कार, विद्युत घंटी, सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा आदि मॉडल बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी में आए अभिभावक व अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति किए गए मॉडलों की सराहना की। निर्णायक मंडल में संजय जैन, आशीष जैन व हर्षित जैन ने प्रदर्शनी में मींस ऑफ ट्रांसपोर्ट को प्रथम, ग्रीन हाउस इंफेक्ट को द्वितीय, जंतर-मंतर को तृतीय स्थान पर घोषित करते हुए मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed