फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   171 दिन में लगाने है एक लाख चार हजार विद्युत मीटर

171 दिन में लगाने है एक लाख चार हजार विद्युत मीटर

Tue, 09 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
171 दिन में लगाने है एक लाख चार हजार विद्युत मीटर
बागपत। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम उपभोक्ता के मकान में विद्युत मीटर लगा रहा है, लेकिन बागपत में निगम के अफसरों को लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है। निगम के अफसरों को 171 दिन में एक लाख चार हजार विद्युत मीटर लगाने हैं। निगम की टीम को बिजली मीटर लगाते समय विरोध का भी सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

बागपत में बिजली चोरी बड़े स्तर पर होती है। लोग विद्युत लाइन पर कटिया डालकर अपने मकानों में लाइट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जो समय से अपने बिल का भुगतान नहीं करते हैं। ज्यादा बकाया होने पर निगम की टीम छापामारी कर कनेक्शन काट देती है। पिछले एक साल में 1200 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसे देखकर शासन ने शत प्रतिशत उपभोक्ता के मकानों में मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। बागपत को जून 2018 तक एक लाख 30 हजार उपभोक्ताओं के मकानों में मीटर लगने का लक्ष्य है। जबकि अभी तक मात्र 20 फीसदी ही मीटर लगे हैं। मीटर लगाने वाली टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार ने कहा उनको जून माह तक मीटर लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। कुछ स्थानों पर मीटर लगने का विरोध भी किया जा रहा है। उनको समझा-बुझाकर मीटर लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मीटर चालू नहीं, आ रहा मीटर का बिल
बागपत। कई गांवों में उपभोक्ताओं के मकानों पर मीटर तो लगा दिए गए है, लेकिन उनको चालू नहीं किया जा रहा है। इसके बाद भी उनके घर पर मीटर के हिसाब से बिल आ रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। वे दफ्तर में पहुंचकर अपने बिल को ठीक करा रहे हैं। इसके बाद ही बिल का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed