{"_id":"5a47e4214f1c1baa268b6c8d","slug":"61514660897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बली में सीआरपीएफ के सिपाही का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बली में सीआरपीएफ के सिपाही का निधन
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सीआरपीएफ के सिपाही का पैतृक गांव बली में निधन हो गया। जो छत्तीसगढ़ में तैनात था। एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
बली गांव निवासी पेशीराम का बेटा प्रदीप कुमार (36) सीआरपीएफ का जवान था। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। जो बृहस्पतिवार को एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आया । शुक्रवार की रात में उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई । परिजन उसे लेकर कस्बा के निजी अस्पताल में पहुंचे। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी । परिवार के लोग उसको घर पर ले गए। थोड़ी देर बाद ही उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई और चंद मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस हादसे के कारण परिवार में कोहराम मच गया। गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने प्रदीप के शव का गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया । उसकी शवयात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। गांव के पूर्व प्रधान जोगिंद्र उर्फ जोगी ने बताया प्रदीप की 13 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।