{"_id":"5a3029f44f1c1ba7668b9b02","slug":"61513105908-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशाला में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशाला में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया । इसमें कृषि विशेषज्ञों ने फसल उत्पादन और आय को दोगुनी करने की जानकारी दी । इस दौरान उन्नत बीज और भूमि शोधन के बारे में बताया। पाठशाला में पहुंचे किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। फसलों का बीमा कराने और जिला कृषि कार्यालय में पंजीकरण कराने की अपील की। अवनीश कुमार ने बताया फसलों की बुवाई करने से पहले बीजों को शोधन करना चाहिए। इससे अच्छी पैदावार होती है। समय-समय पर मृदा की जांच कराए, जिससे उपजाऊ मिट्टी का पता चल जाता है। किसानों से अपील की सभी योजनाओं का लाभ लेकर उसका फायदा उठाए। इसमें विक्रम चौहान, गौरव चौहान, राजेंद्र, बिल्लू, छोटू, निशांत, राजकुमार, बिरम सिंह, सुभाष, भीम, राजेंद्र, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन