फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंद्रिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंद्रिरा गांधी की जयंती

Mon, 20 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंद्रिरा गांधी की जयंती
बागपत। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए इंदिरा गांधी ने शहादत दी है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कृषि, उद्योग में राष्ट्र को आत्म निर्भर बनाना, गुट निरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व कर भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान और नारी सशक्तिकरण से लेकर विकास के तमाम कार्य उन्होंने किए हैं। अन्य किसी भी पार्टी के नेताओं ने देश के लिए कोई काम नहीं किया, जिनका कोई इतिहास नहीं है। इसमें शेख अब्बासी, हाशिम अहमद, रोजुद्दीन अब्बासी, अनिल देव त्यागी, अली शेर, दीपक शर्मा, चांद, असलम, आलोक शर्मा, ब्रजमोहन गौतम, अकबर, अनीस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी प्रधानमंत्री थी, जिनका पूरी दुनिया लोहा मानती थी। इसलिए उन्हें आयरन लेडी कहा जाता था। उन्होंने देशहित में नारी उत्थान, दलितों के कल्याण, युवाओं को रोजगार, इंदिरा आवास, विभिन्न कार्य कर देश को शिखर पर पहुंचाने का काम किया। दुनिया में भारत की स्थिति को हर क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलकर उनसे प्रेरणा लेते हुए हमें कांग्रेस को मजबूत करना है। संचालन करते हुए शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी विचार रखे। पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, हेमंत एडवोकेट, सतपाल पथौलिया आदि ने विचार रखे।

खेकड़ा में रविवार को खेकड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज हित के लिए समर्पित किया। उनके बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भुलाया सकता। राष्ट्र के लिए उन्होंने अपने प्राण तक दे दिए, लेकिन, राष्ट्र विरोधी ताकतों को हावी नहीं होने दिया। वक्ताओं ने कहा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र, समाज एवं पार्टी का हित संभव है। उन्हें देश की जनता कदाचित नहीं भूला सकती। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी संगठन को मजबूत कर सपनों को साकार करने का निर्णय लिया। इस दौरान संजय वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा डब्बू, श्रीकृष्ण, धीरज, बिजेंद्र, फूल सिंह, विजय, सोहबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed