फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरियादियों ने प्रभारी मंत्री को गिनाईं समस्याएं

फरियादियों ने प्रभारी मंत्री को गिनाईं समस्याएं

Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
फरियादियों ने प्रभारी मंत्री को गिनाईं समस्याएं
फरियादियों ने प्रभारी मंत्री को गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन

- राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपे

बागपत। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने फरियादियों की भीड़ रही। ग्राम प्रधान संगठन, रालोद, जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल समेत अन्य लोगों ने प्रभारी मंत्री को शिकायती पत्र सौंपे। प्रधानों ने कहा प्रशासन की लापरवाही से विकास कार्य नहीं हो रहे है। रालोद नेताओं ने कई विभागों की ओर से कार्य न करने के आरोप लगाए गए। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, शैलेंद्र सिंह, संजय, प्रमोद सहित काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे। रालोद ने दिल्ली-यमुनौत्री, गढ-सोनीपत हाईवे का निर्माण, नहरों में पानी, बकाया गन्ना भुगतान, महिला अस्पताल चलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ओमबीर ढाका, सोहनवीर, अनिरूद्ध कुमार, खालिद, सोहनवीर मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, रामपाल नेहरा, ओमपाल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मंत्री को बताया नौ अगस्त को गांव के लोगों ने मारपीट की। इसमें प्रमोद, मोहित और महेंद्र घायल हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सिसाना निवासी अरविंद ने भट्ठा मालिक पर तालाब की भूमि पर मिट्टी खनन करवाने का आरोप लगाया। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के कार्य को सही बताया, जबकि भाजपा विधायक योगेश धामा ने काह कि कार्य अपेक्षित तरीके से नहीं हो रहा है। धामा ने चार फार्मेसिस्टों को गलत नियुक्तियों का मामला उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा की। मछुवा आवास योजना का प्रचार न करने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि कश्यप, निषाद, मल्लाह केवट समाज के गरीबों को आवास दिए जाएंगे। इसके लिए सही पात्रों का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि रजवाहे की पटरियों को भी साफ नहीं हुई। किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सड़कों के किनारे खड़े खरपतवारों को भी हटवाया जाए। अधिवक्ताओं को मंत्री ने कहा पानी पंचायत और भू-जल सेना बनाएगी जाएगी। इसके लिए 50 हजार का बजट जारी होगा।
जिला योजना समिति की बैठक में शौचालय निर्माण में सबसे ज्यादा चर्चा हुई। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कच्चा गड्ढा में शौचालय बनाना बेहद गलत है। गंदा पानी हैंड़पंप में जाएगा। पानी के सेवन से लोग बीमार होंगे। इसके लिए पक्का गड्ढा बनाया जाए। यह योजना बेहद गलत है। इस पर विचार किया जाना चाहिए।

प्रधानों की गड़बड़ी से अपात्र उठा रहे योजना का लाभ
इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि अपात्रों को योजना का लाभ प्रधान स्तर से दिलाया जा रहा है। इसमें सीडीओ, पीडी या बीडीओ का कोई कसूर नहीं है। प्रधान सुधार जाए तो पात्रों को योजना का लाभ मिल जाएगा। वहीं निर्देश दिए फर्जी तरीके से अवास लेने वाले लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 250 का चयन कम बताया। वहीं गाडिय़ा लोहारों को भी आवास देने के निर्देश दिए।

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई
शिक्षक हत्याकांड में साथी शिक्षक के साथ पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री देने का मामला रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने उठाया। कहा कि पुलिस कर्मियों ने शिक्षक के साथ गलत व्यवहार किया है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


जनता को योजनाएं गिनाएं भाजपाई: बघेल
बागपत। प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा विधायकों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें जिले की समस्याओं को अवगत कराया। हाईवे निर्माण, बस स्टैंड, आईएसबीटी तक बसे चलवाने, टटीरी रेलवे फाटक पर डिवाइडर, रेलवे फाटक पर ही पुल बनवाने, नवोदय विद्यालय तक बसें चलवाने, व्यापारियों के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। भाजपा विधायक केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रविंद्र राठी, सोनिया चौधरी, सचिन शर्मा, अजय गोयल, नीरज शर्मा, सुदेश चौहान, राजेश खुराना, मोहन बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed