फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमीनगर सराय में बनेगा सद्भावना विवाह मंड़प

अमीनगर सराय में बनेगा सद्भावना विवाह मंड़प

Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय में बनेगा सद्भावना विवाह मंड़प
बागपत। अल्पसंख्यक विभाग पिलाना ब्लॉक में सद्भावना मंडप बनाएगा। इसके बनाने के लिए अफसरों ने कस्बा अमीनगर सराय में 12 बीघा भूमि का चयन किया। विभाग ने एसडीएम को चयनित भूमि की जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच रिपोर्ट आते ही मंडप के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में शासन की ओर से सद्भावना नाम से विवाह मंडप बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जमीन का चयन कर निर्माण कराने कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा। प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया दो से पांच एकड़ जमीन का चयन करें। जल्द भूमि का चयन कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजे। आदेश पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने पिलाना ब्लॉक में जमीन का चयन प्रक्रिया शुरू की। कस्बा अमीनगर सराय में उन्हें 12 बीघा भूमि मिली। नगर पंचायत से भूमि की जांच कराई। एसडीएम बागपत को उक्त जमीन की जांच के लिए पत्र लिखा। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। रिपोर्ट आते ही शासन को मंडप के लिए लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने कहा जांच पूरी होते ही विवाह मंडप के लिए कार्य तेज होगा। शासन की ओर से मंडप बनाने के लिए कई करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें सभी वर्ग के शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम होंगे। मंडप बनवाने के बाद नगर पंचायत को सुपुर्द किया जाएगा। मंडप की देखभाल की जिम्मेदारी पंचायत की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed