फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   26 जून से शुरू होगा संघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

26 जून से शुरू होगा संघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
26 जून से शुरू होगा संघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
26 से शुरू होगा संघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
विज्ञापन


बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने विकास भवन सभागार में संघन दस्त नियंत्रण पखवाडे़ के तहत स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। बताया कि 26 जून से आठ जुलाई तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों की दस्तों के कारण होने वाली मृत्यु को शून्य करना है। बरसात के मौसम में बच्चों को दस्त की शिकायत हो जाती है। इससे उनके शरीर में पानी की कमी आ जाती है। पानी की कमी के चलते छोटे बच्चों की मौत हो जाती है। इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। समीक्षा में पाया गया कि गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष ओपीडी में सुधार हुआ है। बरसात के मौसम में सीएचसी एवं पीएचसी पर ओआरएस घोल सहित सभी जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में स्टाक में रखी जाए। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


कॉलेज में शुरू हुआ आर्य प्रशिक्षण महासत्र का शुभारंभ
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आर्य प्रशिक्षण महासत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। सभा के प्रदेशाध्यक्ष आर्य राजेंद्र नजीबाबाद ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि आर्यो ने ऐसा प्रकल्प चलाया है कि जिसमें सैकड़ों लोग एक साथ सतस सिद्धांतों का प्रशिक्षण लेकर यज्ञोपवीत धारण करेंगे। आचार्य हनुमत प्रसाद अथर्वेदाचार्य ने कहा ईश्वर के अस्तिस्व पर विश्वास और उसके गुणों के ज्ञान के बिना मनुष्य का उ्द्धार नहीं हो सकता है। अंधविश्वास में फंसकर ईसान लूटता है, जिसकी मुख्य वजह ईश्वर के गुणों का ज्ञान न होना। अवनीश आर्य, सहदेव आर्य, राज सिंह, ब्रह्मेश, ब्रजेश, कपिल, सुखवीर, प्रमोद इंजीनियर, उपेंद्र, पुष्पेंद्र, सोदान आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed