60 किलो के अजगर का किसान पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की शाम गांव निवासी किसान भूरा खेत में ज्वार लेने गए थे। जब वह ज्वार काट रहा था तो उसी समय खेत से अजगर सांप निकला और उसने किसान पर हमला बोल दिया। अजगर ने किसान को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। अजगर की लंबाई 12 फुट के लगभग बताई है। दहशतजदा किसान ने मोबाइल फोन पर इसकी सूचना गांव में दी।
सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अजगर की हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीण उसके शव को लेकर गांव पहुंचे। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अजगर का वजन 60 किलोग्राम के लगभग था। इसी बीच किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर वन दरोगा राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक अजगर को देखा।
वन दरोगा ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार अजगर दिखाई दिया है। अजगर की ग्रामीणों को मारना नहीं करनी चाहिए था। वन विभाग उसे जिंदा पकड़ लेता। जिसने भी अजगर की हत्या की है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।