फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   58 Mahadanis donated blood in the camp

शिविर में 58 महादानियों ने किया रक्तदान

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
58 Mahadanis donated blood in the camp
ग्रवाल मंडी टटीरी के अग्रवाल धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन,जिला रेडक्रॉस समिति व लायंस क्लब क? - फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर 58 लोगों ने रक्तदान किया, जिनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने किया। लायंस क्लब के सदस्यों ने डीएम समेत अन्य अतिथियों को पटका व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान करके हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। सभी को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

लायंस क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन एमएस जस्सर ने कहा कि रक्त को बनाया नहीं जा सकता है, बल्कि यह दान करने से मिलता है। इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी अभी तक 110 रक्तदान शिविर लगवा चुका है और लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है और यह दान करते रहना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि मानव जीवन के प्राणों को बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान अवश्य करें। डीएम ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने पर लॉयन डॉ. रुचि गुप्ता को मंडल अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अंतरराष्ट्रीय सम्मान देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
----
इनका सहयोग रहा
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रवि कांत शुक्ला, लॉयन संदीप अग्रवाल, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, भाजपा जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, लायंस क्लब के जोन चेयरमैन दीपक गोयल, लायन पंकज गुप्ता, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद, केएल भारती, योगेश कुमार, योगेश धामा, अमित कुमार, प्रवीण, धीरज कुमार, प्रीति वर्मा, सर्वोदय अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ. श्याम पावा, लॉयन अनिल गांधी, आशुतोष मित्तल, अतुल जिंदल, डॉ. रामलाल, अजय मित्तल, मनोज मित्तल, अंकित जिंदल, विभोर जिंदल, कपिल गुप्ता, आर्य भूषण, रुकमणी देवी, अमित गुप्ता का सहयोग रहा।

इन सभी ने किया रक्तदान
चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भवीचंद कश्यप, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के बागपत अध्यक्ष मनोज गोयल, अंशुल जैन, केनरा बैंक सिंड आर सेटी के निदेशक शशि कुमार यादव, लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी, रालोद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीकांत धामा, सुधीर, विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, दीपक सिंह मानव, हेमकांत, निशांत सिंह, राहुल मानव, अभिषेक शर्मा, विशाल, विकास मानव, अजयवीर सिंह, विकास, खलील, आबिद अली, अजब सिंह गुर्जर, अंशुधर भारद्वाज, दीपक दीक्षित, राहुल, सैय्यद त्यागी, अशोक कुमार, सुरेश पाल, सुनील, पिंकू, सुशील कुमार, जगदीप धामा, अमित, रहीस, फरमान, ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार, हिमांशु सैनी, तुषार मोगा, अनिल कुमार गांधी, आशीष कुमार, राजेंद्र, मयूर खान, राकेश, हरिओम, रतन सिंह, सैफ अली, अमित, नूर मोहम्मद, कविता, अमित, धर्मेंद्र, प्रदीप वर्मा, मोहित, कपिल, जितेंद्र समेत 58 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed