फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   555 employees gathered in counting of 111 tables

111 टेबिलों पर 555 कर्मचारी जुटे रहे मतगणना में

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
555 employees gathered in counting of 111 tables
बागपत। जिले में मतगणना प्रक्रिया के लिए 111 टेबिल लगाई गई थीं। जिन पर 555 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बागपत ब्लॉक की मतगणना सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही है। यहां 17 टेबिल लगाई गई हैं। 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिलाना ब्लॉक में आर्यभट्ट कॉलेज डौला में भी 17 टेबिल लगाई गई हैं और 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ौत ब्लॉक में कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 24 टेबिल लगाई गई हैं, जिन पर 120 कर्मचारियों को लगाया गया है। छपरौली ब्लॉक में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 17 टेबिलों पर 85 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिनौली ब्लॉक में सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में 23 टेबिलों पर 115 कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। खेकड़ा ब्लॉक में महामना मालवीय इंटर कॉलेज में 13 टेबिलों पर 65 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर चलता रहा पुलिस का डंडा
बागपत। बागपत ब्लॉक के मतगणना केंद्र सम्राट पृथ्वीराज चैहान डिग्री कॉलेज के अंदर और बाहर भारी भीड़ एकत्र रही। जो कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करती दिखाई दी। भीड़ को तितर-बितर करने को पुलिस को कई बार लाठी फटकारनी पड़ी। छपरौली में मतगणना केंद्र पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

कई उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को सुबह ही मतगणना के लिए बुला लिया गया था। लेकिन उनके बूथों की मतगणना रात तक भी शुरू नहीं हुई थी। खेकड़ा में भी मतगणना काफी धीमी रही। पिलाना ब्लॉक में भी मतगणना की गति काफी धीमी रही। यहां तीन सफाई कर्मचारी प्रत्याशी के एजेंट बने मिले। तहसीलदार और आरओ ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और मतगणना केंद्र से बाहर किया। बड़ौत ब्लॉक में भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठी फटकारनी पड़ी। कई बार यहां हंगामे की स्थिति हुई। बिनौली ब्लॉक में मतगणना शांतिपूर्वक और धीमी गति से चली। देर रात तक सभी मतगणना केंद्रों पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed