{"_id":"69bbe5a4b1924417ea0ebed0","slug":"55-examiners-absent-in-baghpat-board-evaluation-salary-withheld-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन: बागपत 55 परीक्षक रहे अनुपस्थित, रोका गया वेतन, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन: बागपत 55 परीक्षक रहे अनुपस्थित, रोका गया वेतन, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी
Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
सार
बागपत में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दौरान 55 परीक्षक अनुपस्थित मिले, विभाग ने वेतन रोका और एफआईआर की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बागपत जनपद में मूल्यांकन कार्य शुरू होने के बाद भी अभी तक कई विषयों की कॉपियां नहीं पहुंची है। दूसरे दिन खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में 45 व बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में 10 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा निगम का लेखा लिपिक, बिल पास कराने के लिए ठेकेदार से मांगे थे रुपये
विज्ञापन
बागपत जिले के खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। दोनों केंद्रों पर कई जिलों से कॉपियां पहुंच रही है। खेकड़ा में एक लाख 30 हजार व श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 80 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन होना है।
दूसरे दिन खेकड़ा में मूल्यांकन करने के लिए 45 परीक्षक नहीं पहुंचे और ड्यूटी पर आने के लिए बहाना बना रहे है। बागपत में 10 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इन सभी को डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और वेतन रोक दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।