{"_id":"608066698ebc3ebd0a68f4a5","slug":"53-found-infected-474-cases-active-baghpat-news-mrt535424239","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 मिले संक्रमित, 474 केस एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 मिले संक्रमित, 474 केस एक्टिव
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में बुधवार को जिले में 53 लोग संक्रमित मिले है। अब जिले में संक्रमित की संख्या 3033 हो गई है, इनमें 474 एक्टिव केस है। संक्रमित मिलें लोगों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर सील कर दिया है और आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। लोगों को घर में रहने के निर्देश दिए गए है। सविलांस टीम को संक्रमितों के संक्रमण में आने वाले लोगों की सूची तैयार करने और सील किए क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिए गए है। कंटेनमेंट क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की छूट रहेगी।
अप्रैल में ही 673 लोगों को हुआ कोरोना
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। अप्रैल माह में 673 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर आवागमन बंद कर दिया है। सर्विलांस की टीम को कंटेनमेंट जोन की निगरानी व संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूचि तैयार कर जांच कराने के निर्देश दिए है।