{"_id":"5cdf04f9bdec2207266870fc","slug":"51558119673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर मुजविदा में खेतों से मिट्टी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर मुजविदा में खेतों से मिट्टी के नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर मुजविदा में खेतों से मिट्टी के नमूने लिए
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव नूरपुर मुजविदा में कृषि विभाग के अधिकारियों ने मिट्टी के नमूने लेकर किसानों को फसलों के संबंध में उपयोगी जानकारियां दीं।
शुक्रवार को कृषि अधिकारी अजित गिरी के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम पहुंची। यहां उन्होंने कई किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच कराकर किसान उर्वरा शक्ति के अनुरूप फसलों का उत्पादन कर सकेंगे।
उन्हाेंने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक ब्लाक में एक-एक गांव का मिट्टी की जांच के लिए चयन हुआ है। खेकड़ा ब्लाक में गांव नूरपुर मुजविदा का चयन हुआ। गांव के प्रत्येक खसरे से मिट्टी के नमूने लेकर लखनऊ जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाए जाएंगे। प्रयोगाला में परीक्षण के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे। इससे किसानो को अपने खेतों की उर्वरा शक्ति के बारे मे जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान कृषि विभाग के विक्रम सिंह, अनुज कुमार, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार एवं किसान देवेंद्र, राकेश, प्रवीन, परमानंद, विनोद, ग्राम प्रधान संजय सिंह आदि मौजूद रहे।