{"_id":"5c856b09bdec221414547725","slug":"51552247561-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के चलते हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के चलते हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अत्यधिक शादियों के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे दिनभर भीषण जाम से जूझता रहा। बड़ौैत व नैथला मोड़ पर कई जगह बाराती जाम खुलवाते नजर आए। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई विवाह मंडप हैं। रविवार को शादियों का शुभ मुहूर्त होने के कारण सभी विवाह मंडपों में कार्यक्रम थे। रविवार सुबह हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। व्यवस्था ऐसी बिगड़ी कि वाहन जहां के तहां ठहर गए और बड़ौत से बड़ौली गांव तक जाम लग गया। वाहनों में बैठे छोटे बच्चों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी लग गए। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास अमीनगर सराय रोड तिराहे पर भीषण जाम लगने के कारण पुलिस वाहनों का रूट डायवर्ट तक नहीं कर पाई। जाम में फंसे बाराती खुद ही जाम खुलवाने नजर आए। जाम के दौरान कई वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। गुफा वाले मंदिर पर मेला होने के कारण हाईवे पर दिन भर जाम लगा रहा। पुलिस ने नैथला मोड़ पर रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। नैथला मोड़ पर वाहन चालकों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बड़ौत व नैथला मोड़ पर जाम लग गया था। पुलिस भेजकर जाम खुलवाया।