फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैंक ने दो सौ लोगों को 2.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र बांटे

बैंक ने दो सौ लोगों को 2.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र बांटे

Tue, 26 Feb 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बैंक ने दो सौ लोगों को 2.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र बांटे
बड़ौत (बागपत)। रॉयल स्टेप रिसोर्ट, दिल्ली सहारनपुर रोड पर सोमवार को सिंडिकेट बैंक की 38 शाखाओं ने ऋण मेले का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के लगभग 200 ग्राहकों ने भाग लिया। इसमें 2.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र ग्राहकों को बांटे गए।
विज्ञापन

ऋण मेले की अध्यक्षता सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल ने की और उन्होंने सिंडिकेट बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 2,50 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र ग्राहकों को बांटे। मेले के मुख्य अतिथि डॉ. अजय तोमर पूर्व विधायक रहे। जिला अग्रणी प्रबंधक प्रदीप थोराट और सिंड आर-सेटी के डायरेक्टर आरपी कनौजिया भी उपस्थित रहे। ऋण मेले में सिंडिकेट बैंक के बड़ौत एवं बागपत क्षेत्र की समस्त शाखाओं ने भाग लिया और मुख्य रूप से सहयोग किया। संचालन विक्रम सिंह आर्य ने किया। इसमें मुख्य रूप से बैंक के पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार जैन, बलदेव अग्रवाल, डॉक्टर साहब सिंह, विनोद पंवार आदि रही। बैंक अधिकारियों में सुखदेव सिंह, मनीष कुमार, अश्वनी कुमार, गौरव मौर्य, सचिन पंवार आदि ने ऋण मेले को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed