फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलवामा में शहीद जवानों के नाम पीठ पर गुदवाए

पुलवामा में शहीद जवानों के नाम पीठ पर गुदवाए

Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद जवानों के नाम पीठ पर गुदवाए
देशभक्ति का जनून : पुलवामा में शहीद जवानों के नाम पीठ पर गुदवाए
विज्ञापन

बागपत। सरहद पर शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए युवक ने देशभक्ति का जुनून दिखाया। पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम युवक ने अपनी पीठ पर गुदवा दिए। युवक का कहना है कि देश भक्ति का जज्बा बचपन से ही रग-रग में भरा हुआ है। उसका बड़ा भाई भी देश की सेवा कर रहा है। शनिवार को शहीदों को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली मेें धरना दिया जाएगा।
मूलरूप से शामली जनपद के भारसी गांव के रहने वाले विजय शुक्रवार को खेकड़ा में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। रिश्तेदार के घर के पास शरीर पर नाम गोदने वाले का घर है। उसने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम अपने शरीर पर गुदवाने की बात अपने रिश्तेदार से कही। रिश्तेदार उसे पड़ोसी में शरीर पर नाम गोदने वाले के पास लेकर गए। उसने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों के नाम अपनी पीठ पर गुदवा दिए। पीठ पर सबसे पहले लिखवाया कि पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि। उसके बाद शहीदों के नाम पीठ पर गुदवाए। विजय ने बताया कि उसकी रग रग में देश प्रेम भरा हुआ है। उसका बड़ा भाई विक्की पंवार सैनिक है। उसने अपने भाई से देश प्रेम सीखा है। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करता हूं। सरकार शहीदों को इंसाफ नहीं दे रही है। नेता राजनीति कर रहे है। शहीद जवानों को अभी तक शहीदों का दर्जा तक नहीं दिया है। पीड़ित परिवारों को न तो धनराशि दी गई और न ही उनके जख्मों पर मरहम लगाने प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री पहुंचे। शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उसने अपने शरीर पर शहीदों के नाम गुदवाए हैं। ताउम्र उसके शरीर पर शहीदों के नाम रहेंगे। शनिवार को शहीदों को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया गेट दिल्ली पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

विजय ने शरीर पर मुस्लिम समुदाय के शहीदों के नाम गुदवाने से शुरूआत की। सबसे पहले लिखवाया जिमाल सिहं, उसके बाद नसीर अहमद, सुखविंदर सिंह, रोहिताश लांबा, तिलंक राज, भगीरथ सिंह, बिरेंद्र सिंह, अवदेश यादव, नितिन राठौर, रतन ठाकुर, सुरेंद्र यादव, संजय सिंह सहित 42 शहीदों के नाम पीठ पर गुदवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
प्रधानमंत्री को लिखा था खून से पत्र
बागपत। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 15 फरवरी को आतंकी हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे। जिसको लेकर देश में गम व गुस्सा है। अपने शरीर पर शहीदों का नाम गुदवाने वाले विजय निवासी भारसी जनपद शामली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि शहीदों को इंसाफ नहीं मिला तो देश के युवा आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed