{"_id":"5c6b0891bdec2217fb33209b","slug":"51550518417-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला कोर्ट में और स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला कोर्ट में और स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया टेंडर
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट के स्टेट के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने वाहनों की निविदा टेंडर को जारी कर दी। इसकी शिकायत डीएम पवन कुमार से की। उन्होंने सीएमओ को टेंडर निरस्त करने के लिए निर्देशित किया।
नया गांव हमीदाबाद के रहने वाले अली शेर पुत्र अल्ला मेहर ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उसकी फर्म एएस इंटरप्राइजेज के नाम से स्वास्थ्य विभाग में वाहनों के लिए टेंडर छोड़ा। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को सुविधा शुल्क नहीं दिया तो उसके टेंडर को निरस्त कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट में विभाग के खिलाफ वाद दायर किया । अली शेर ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर की निविदा के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया, जो न्यायालय की अवहेलना है। पीड़ित की शिकायत पर डीएम पवन कुमार ने सीएमओ से जानकारी ली। तुरंत टेंडर को निरस्त करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो यह टेंडर कैसे छोड़ा गया। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने टेंडर को निरस्त करा दिया।