फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   39 परीक्षा केंद्रों पर 2007 कक्ष निरीक्षण नियुक्त

39 परीक्षा केंद्रों पर 2007 कक्ष निरीक्षण नियुक्त

Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
39 परीक्षा केंद्रों पर 2007 कक्ष निरीक्षण नियुक्त
बागपत। सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। 39 परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्था और पर्यवेक्षकों नियुक्त किए । वहीं 2007 कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती कर दी । डीएम ने सभी को परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सात फरवरी से जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। इसमें जिले में 30862 छात्र-छात्राएं भाग लेंगेे। परीक्षा प्रथम पाली में आठ से 11:15 बजे और द्वितीय पाली दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम ने परीक्षा को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित किया। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक को मुस्तैदी से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 2007 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की। इसमें राजकीय से 52, सहायता प्राप्त विद्यालयों से 863, वित्तविहीन से 47, बेसिक से 1009, सेवानिवृत्त 36 कर्मचारियों को नियुक्त किया। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के कर्मचारी 82 और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी 214 को भी परीक्षा में ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन


30862 परीक्षार्थी होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल
बागपत। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर में 30862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल संस्थागत में 16081, व्यक्तिगत 178, कुल 16259 विद्यार्थी है। इंटर में 14603 विद्यार्थी पंजीकृत है। संस्थागत में 13438 और व्यक्तिगत में 1165 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
बागपत। जोनल मजिस्ट्रेट द्वितीय मजिस्ट्रेट बागपत, एसडीएम बड़ौत, एसडीएम बागपत, एसडीएम खेकड़ा को बनाया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट डीपीआरओ, एआर सहकारी विकास कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, डीएसओ चमन शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका को नियुक्त किया है। रिजर्व में जोनल मजिस्ट्रेट डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, एडीएम अनिल कुमार मिश्र रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट डीसीओ विनीत कुमार, बीडीओ बड़ौत प्रेमचंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी, राजकीय औद्योगिक संस्था खेकड़ा के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह को नियुक्त किया।

जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्र
बागपत। जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फूलैरा, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गौठरा, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, देव इंटर कॉलेज डौलचा, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वर नगर, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सराय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला को परीक्षा केंद्र बनाया ।


साढ़े छह से नौ बजे तक दी जाए नियमित बिजली
बागपत। बोर्ड परीक्षा को देखकर डीआईओएस ने अधीक्षण अभियंता को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सुबह साढ़े छह बजे से रात्रि नौ बजे से विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से दी जाए। जिससे उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने, बंडल सीलिंग, पैकिंग करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed