फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल भरो आंदोलन के लिए तहसील पहुंचे शिक्षक

जेल भरो आंदोलन के लिए तहसील पहुंचे शिक्षक

Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन के लिए तहसील पहुंचे शिक्षक
बड़ौत (बागपत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को जेल भरो आंदोलन के तहत काफी संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ व संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व मेें काफी संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और जेल भरो आंदोलन के तहत धरने पर बैठ गए। वक्ताओं का कहना था कि वे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पिछले कई साल से आंदोलित हैं। नई दिल्ली, लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले में मांग पूरी कराने को लेकर शिक्षकों का संघर्ष चल रहा है, अब यह आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। बाद मेें शिक्षकों ने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर अपनी गिरफ्तारी दी। इसमें वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, नवनीत चौधरी, मनोज तोमर, सुभाष शर्मा, कुलभूषण तोमर, राजीव जैन, कुलदीप शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed