फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेसियों ने मुख्य मार्गो से निकाली मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली

कांग्रेसियों ने मुख्य मार्गो से निकाली मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली

Sat, 02 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मुख्य मार्गो से निकाली मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली
कांग्रेसियों ने जागरूकता महारैली निकाली
विज्ञापन

बड़ौत। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों से मिशन 2019 जागरूकता महारैली डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ जलूसों के साथ निकाली। इसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों और गोवंशीय पशुओं के मामले उठाने के साथ ही अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नेहरू मूर्ति पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दिल्ली बस स्टैंड पर जनसमस्याओं को लेकर व्यापारियों, किसानों, युवाओं को एकजुट करने का आह्वान किया गया। बाद मेें पीएन शर्मा पार्क पर शहीदों को नमन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता काफिले के साथ डीएम कार्यालय पर पहुंचे और जनसमस्याओं से युक्त ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही 20 दिनों के अंदर समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार और जिला प्रभारी सुशील चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय से डीजे की धुन पर कांग्रेसियों ने महारौली का एजेंडा सुनाया। बाद मेें सभी नगर की बावली रोड, बिजरौल रोड, भगवान अग्रसैन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी से होते हुए नेहरू मूर्ति पर पहुंचे। जहां पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने कहा कि भाजपा मात्र झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। आज किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने ने आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। व्यापारियों की व्यापार भी ठप हो चुका है। शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाडे़ व्यापारियों और महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। महारैली निकालने का उद्देश्य भी जनसमस्याओं का समाधान कराना है। इस दौरान व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गो ने महारैली का समर्थन किया और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कांग्रेस के साथ चलने का आह्वान किया। बाद मेें सभी पैदल पीएन शर्मा पार्क पर पहुंचे और शहीदों को नमन किया। यहां पर जिला प्रभारी सुशील चौधरी और जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस शहीदों का सम्मान करने वाली पार्टी है। लेकिन भाजपा जनविरोधी व देश विरोधी नीति से देश को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव मेें जुटने का आह्वान किया। बाद मेें सभी काफिले के साथ डीएम कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जनपद की मुख्य समस्याओं से युक्त ज्ञापन देकर 20 दिनों के अंदर समाधान कराने की मांग की। महारैली को सफल बनाने मेें घनश्याम शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला, देवेंद्र चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, हरवीर तोमर, राममेहर, नितेश, मनीष, सोनू राठी, रामपाल वर्मा, दीपक शर्मा, नरेन्द्र, कांता जैन सहित सैकड़ों महिला, युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed