फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नेताजी सुभाष मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू

नेताजी सुभाष मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू

Thu, 24 Jan 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी में स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पांच दिवसीय चतुर्थ नेताजी सुभाष मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन उत्तरांचल सहित विभिन्न जनपदों से आए करीब 200 निशानेबाजों ने आमद दर्ज कराई।
विज्ञापन

बुधवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने सुभाष चंद बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व रेंज पर फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएं अपने बेहतर प्रदर्शन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने जौहड़ी के निशानेबाजों की प्रतिभा को सराहा और रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस विमला मेहरा ने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उनको पूरा करने के लिए जी जान से जुटना चाहिए। परिश्रम से एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। उत्तरांचल से आए सीएम आदित्यनाथ योगी के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जौहड़ी की निशानेबाजी की प्रतिभाओं ने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई है। संचालन पूर्व साईं कोच विवेक आत्रेय शर्मा ने किया। इस मौके पर साईं कोच नीतू श्योराण, डॉ. अमित खोखर, इंटरनेशनल शूटर रवि कुमार, पुष्पेंद्र तोमर, निर्मला तोमर, राजपाल तोमर, अयूब श्योराण, राजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed