{"_id":"5c32540abdec2256a32f08b1","slug":"51546802186-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के एक हजार बैंक खाते नहीं होने के कारण डीबीटी की राह मुश्किल : अतुल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के एक हजार बैंक खाते नहीं होने के कारण डीबीटी की राह मुश्किल : अतुल गर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय के 1.14 लाख उपभोक्ताओं का राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। खाद्य रसद, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री मंत्री अतुल गर्ग ने 46 पात्रों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा जल्द ही राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। खेकड़ा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई डीबीटी पर कहा कि एक हजार महिलाओं के बैंक खाते पूरे नहीं है, इस वजह से काम रुका है।
गेस्ट हाउस में रविवार को जिला पूर्ति विभाग द्वारा पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य रसद, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग रहे। पूर्ति विभाग की ओर से गौरीपुर, सिसाना और नया गांव हमीदाबाद के 46 गृहस्थी और अंत्योदय के पात्रों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया किसी भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी को इसका लाभ मिले। पत्रकारों से कहा कि पायलट प्रोजेक्ट डीबीटी (डायरेक्ट बनेफिट ट्रांसफर) खेकड़ा में एक हजार लोगों के महिला मुखिया के खाते नहीं खुले हैं, जिस कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। जल्द उम्मीद है इसका शुभारंभ हो जाएगा। डीबीटी का लोगों को लाभ मिलेगा। राशन घोटाले के सवाल पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में तीन हजार आरोपी अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। ऐसे घोटालेबाजों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इस प्रकरण में एसआईटी का भी गठन हो चुका है। इसके आधार पर कार्रवाई चल रही है। बरसों की गंदगी को धीरे-धीरे साफ कराया जा रहा है। अब हर लोगों को समय पर राशन का वितरण हो रहा है। मोदी और योगी सरकार में जनता खुशहाल है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
शिकायत का समाधान नहीं हुआ को बलिया भेज दूंगा
बागपत। मंत्री से एक व्यापारी ने अधिकारी की शिकायत की। इसके बाद अधिकारी हाजिर हुए। मंत्री ने अधिकारी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि जनता के साथ अगर गड़बड़ी की तो बलिया भेज देंगे। शिकायत का समाधान होना चाहिए। लापरवाही किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी।