{"_id":"5c0ebdf6bdec2241505b9f0b","slug":"51544470006-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा कि हमें खुले मेें शौच नहीं करना चाहिए। खुले मेें शौच करने से भी बीमारी फैलती है। सफाई आवश्यक है। हमें अपने आसपास गंदगी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि गंदगी होने से बीमारी होने का खतरा बना रहता है। हमें खाना खाने से पहले अपने हाथ धोने चाहिए। इसके बाद कैडेटों ने नगर में मुख्य मार्गों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें सूबेदार जोधा सिंह, बीएचएम सुखपाल सिंह, हवलदार रामाहरि सेठी, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, राजकुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल आदि रहे।